29 Mar 2024, 12:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाहूजी महाराज के दृष्टिकोण आज भी मार्गदर्शन मिल रहा है : उद्धव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2021 12:05AM | Updated Date: May 7 2021 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज की पुण्य तिथि पर गुरुवार को उन्हें याद किया। उद्धव ने कहा कि राजर्षि शाहू जी की शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, जाति प्रथा के विरुद्ध संघर्ष, कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में विकास के दृष्टिकोण से अब तक मार्गदर्शन मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि शाहू जी महाराज ने जनोन्मुखी और समतावादी कार्यों से एक उदाहरण स्थापित किया। उन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक समानता-सुधार के माध्यम से समाज को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शाहूजी महाराज के समाज को उन्नति देने वाले विचार आज भी प्रथप्रदर्शक और क्रांतिकारी हैं। उनके कार्यों के लिए उन्हें कोटि-कोटि नमन।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »