28 Mar 2024, 23:15:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

237 परिवारों तक रोज पहुंच रहा ‘नमो भोजनम्’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2021 6:12PM | Updated Date: Apr 23 2021 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कोरोना संक्रमित 237 परिवारों तक रोज ‘नमो भोजनम्’ को पहुंचाया जा रहा है। रांची के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय सेठ के माध्यम से रांची शहर के कोरोना संक्रमितों के घरों तक भोजन पहुंचाने का काम अनवरत जारी है। अब तक शहर के ऐसे 237 परिवारों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। 
 
भोजन के पैकेट सिर्फ उन परिवारों में पहुंचाए जा रहे हैं जो कोरोना से संक्रमित हैं और उनके परिवार में भोजन बनाने वाला कोई नहीं है। इस भोजन पैकेट में रोटी, चावल, दाल, सब्जी, संतरा, सेव और दूध शामिल है। सेठ ने शुक्रवार को यहां बताया कि रांची में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ता घर घर भोजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए उनके पास शब्द नहीं है। इस दु:ख की घड़ी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देवदूत बनकर सामने आए हैं। उन्होंने कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं और संस्थाओं के प्रति आभार प्रकट किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »