23 Apr 2024, 22:29:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नवी मुंबई में बैंक की शाखा में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2021 11:27AM | Updated Date: Apr 18 2021 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एपीएमसी कॉम्पलेक्स में सार्वनिक क्षेत्र के बैंक की एक शाखा कार्यालय में अचानक से आग लग गयी है। सूत्रों ने बताया कि वाशी में शनिवार शाम को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कार्यालय में अचानक से आग लग गई। अग्निशमन विभाग को बैंक में आग लगने की सूचना मिलने पर विभाग ने पानी के टैंकर के साथ दमकल कर्मी को घटनास्थल पर भेजा गया और रात 10 बजकर 17 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »