29 Mar 2024, 13:08:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात तट के निकट नौका से 150 की हेरोइन जब्त, 8 पाकिस्तानी तस्कर पकड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2021 5:20PM | Updated Date: Apr 15 2021 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुज। गुजरात पुलिस की आतंकवाद निरोधक शाखा (एटीएस) ने भारतीय तटरक्षक दल यानी कोस्टगार्ड के साथ मिलकर राज्य के जखौ तट से दूर अरब सागर में एक नौका से नौ पाकिस्तानी तस्करों को पकड़ कर उनके कब्जे से लगभग 150 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना पर एटीएस ने कोस्टगार्ड के साथ आज सुबह यह संयुक्त कार्रवाई की। नौका में 30 किलो हेरोइन था जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजÞार में 150 करोड़ रुपए आंकी गयी है। नाव को भारतीय जल सीमा से पकड़ा गया। पकड़े गए पाकिस्तानियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि उनके आतंकियों से सम्बंध तो नहीं थे। ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान के ग्वादार पोर्ट से पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ चोरी छुपे गुजरात लाते रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »