28 Mar 2024, 19:39:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा डॉ अंबेडकर के विचारों पर काम करती है: विष्णुदत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2021 5:16PM | Updated Date: Apr 14 2021 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमोह। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों पर काम करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है। शर्मा ने यहां संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। बाबा साहब द्वारा की गई व्यवस्थाओं के कारण आज देश के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार प्राप्त हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार इतने वर्षों तक रही लेकिन उन्होंने कभी भी बाबा साहब के विचारों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब से देश में और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने और गरीबों के उत्थान के काम हुए। बाबा साहब के पंच तीर्थों पर भी भाजपा की सरकारों ने काम किए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व विधायक गुड्डन पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी संजय सेन सहित मण्डल-बूथ के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »