24 Apr 2024, 08:03:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोटा में डेढ़ किलो गांजे सहित बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2021 7:19PM | Updated Date: Apr 8 2021 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोटा। राजस्थान में कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में पुलिस ने डेढ़ किलो अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया।  पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ. विकास पाठक ने आज बताया कि कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में कल देर शाम गश्त के दौरान पुलिस की एक टीम ने कोटा बैराज की बाईं मुख्य नहर के पास बालिता रोड पर नाकाबंदी के दौरान आए रामचरत मीणा निवासी केशोरायपाटल  मोटरसाईकिल सवार रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास पॉलिथीन की थैली में डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रामचरत मीणा अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने की सप्लाई करने का   आदतन अपराधी है। उसे  कुन्हाड़ी  पुलिस ने ही वर्ष 2020 में 11 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ पूर्व में भी गिरफ्तार किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »