20 Apr 2024, 15:58:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में सरकारी विभागों पर 17 करोड़ बिजली बिल बकाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 3:44PM | Updated Date: Mar 8 2021 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के करीब एक दर्जन  सरकारी विभागों पर विद्युत बिलों का करीब 17 करोड रूपए बकाया है। विद्युत  निगम के मुख्य अभियंता ज्ञानचंद झा ने सोमवार को यहां कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने दबाव पडने पर शनिवार को 45 लाख रूपए जमा कराये हैं। राजकीय मेडिकल कालेज पिलखनी पर दो करोड 81 लाख का विद्युत बिलों का बकाया है। उन्होंने कहा  कि यदि 15 मार्च तक बकाया का भुगतान नहीं होता है तो फिर विद्युत कनेक्शन काटे जाएंगे। ज्ञानचंद झा ने बताया कि करोडो के बकाया के चलते निगम के प्रबंध निदेशक अरंिवद मल्लप्पा बंगारी सहारनपुर आए थे और उन्होंने बिजली बिल बकाये को लेकर बैठक की थी। झा ने कहा कि पुलिस विभाग पर एक करोड 78 लाख रूपए, शिक्षा  विभाग पर 10 करोड 68 लाख, प्रशासनिक विभाग पर एक करोड 34 लाख रूपए बकाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »