29 Mar 2024, 13:34:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अधिकारियों के कार्यों में दिखे निष्पक्षता और पारदर्शिता : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2021 12:42AM | Updated Date: Mar 6 2021 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नव नियुक्त उप जिलाधिकारियों से कहा कि बेहतर संवाद के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रणाली का सम्मान करते हुए खुद को साबित करना प्रमुख चुनौती है और न्यायसंगत तरीके से जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा। राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2018 में चयनित उप जिलाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुये योगी ने कहा ‘‘आप सबने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मेहनत कर सफलता हासिल की है। यही पारदर्शिता और निष्पक्षता आपके कार्यों में भी दिखनी चाहिए।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हे प्रसन्नता है कि योग्य, युवा और उत्साह से ओतप्रोत 97 अधिकारी एक साथ प्रदेश के अंदर प्राप्त हुए हैं। जिनकी योग्यता और उर्जा का उपयोग देश की आबादी के हिसाब से सबसे बड़े राज्य के अंदर बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने में इस्तेमाल कर पाएंगे। 

उन्होने कहा ‘‘आप में से ज्यादातर लोग बीडीओ के दायित्व को और कुछ लोग जिला स्तर पर अन्य दायित्वों के साथ इस समय प्रशिक्षण के साथ जुड़े होंगे। आगे आपको उप जिलाधिकारी के रूप में तहसीलों में जाकर स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका मिलेगा। कई सचिव स्तर तक पहुंचेंगे। आप सबको गरीबों की, किसानों की समस्याओं का निस्तारण करना होगा। इन शुरुआती कार्यों में आप जितनी मेहनत करेंगे जितना बेहतर कार्य आप कर सकेंगे उतनी आप की नींव मजबूत होगी, उतना भवन मजबूत होगा।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘जो अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं उनके बारे में पब्लिक बोलती है। जब हमें उन्हें चुनौती वाले जगहों पर भेजना पड़ता है। जनता कहती है ऐसे अधिकारियों को कहीं मत भेजिए, कई जगह अधिकारियों को हटाने पर जनता खुश होती है, हमें धन्यवाद देती हैं। हमें तय करना है कि हम लोगों की दुआ लेना चाहते हैं या नाराजगी मोल लेना चाहते हैं। आज 97 युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नियुक्ति मिली है। पहले तो नौकरियां बिकती थीं युवा हताश था आत्महत्या करने को विवश था आज माहौल बदला है। हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ करना है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »