18 Apr 2024, 19:36:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आप सदस्यों का विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण के दौरान हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2021 12:11AM | Updated Date: Mar 2 2021 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विधानसभा में नारेबाजी और शोर शराबा किया। आप पार्टी के सदस्यों ने कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री पिछले चार साल से पंजाब के लोगों से झूठ बोल रहे हैं। इस बजट सत्र में भी वे अपने पिछले झूठ को ही दोहरा रहे हैं। लोगों के प्रतिनिधि होने के नाते हम उनके झूठों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। राज्यपाल के अभिभाषण के विरोध के उन्होंने अभिभाषण की प्रतियां जलायीं।

प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा आज विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कहा कि हर साल कैप्टन सिंह राज्यपाल के लिए भाषण लिखवाते हैं और राज्यपाल विधानसभा में उसे पढकर कैप्टन सरकार के झूठ का प्रचार करते हैं। कैप्टन सिंह और पीएम मोदी मिले हुए हैं। राज्यपाल के अभिभाषण से पंजाब की कृषि से संबंधित बातें हटी दी गई, जिससे साबित होता है कि कैप्टन सिंह और राज्यपाल मोदी की कठपुतली हैं।

उन्होंने कहा कि कैप्टन सिंह ने हमेशा पंजाब के लोगों को झूठे वादे कर बेवकूफ बनाने की कोशिश की है। इस बार भी वही सब दोहराकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है। आप पार्टी उन लोगों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहेगी जो लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं। जनता के प्रतिनिधि होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हम उनके झूठ का पर्दाफाश करे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »