19 Apr 2024, 19:16:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक में उपचुनाव में कमल खिलेगा : येदियुरप्पा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2021 12:04AM | Updated Date: Mar 1 2021 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को विश्वास व्यक्त किया कि उपचुनाव में बेलगावी लोकसभा सीट और विधानसभा की तीन सीटों समेत चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बेलगावी संसदीय क्षेत्र के लिए उम्मीदवार का चयन नई दिल्ली में आलाकमान द्वारा किया जाएगा। बेलगावी की सीट पूर्व केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगाडी के निधन के बाद रिक्त हुई थी। 

उन्होंने कहा कि मस्की, बसावाकल्याण ओर सिंधगी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार विजय होंगे और हम इन निर्वाचन क्षेत्रों को विकास की राह पर ले जाएंगे। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल के विजय होने के बाद मास्की विधानसभा सीट के चुनावों को रद्द कर दिया गया था। उन्हें दलबदल कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया था और 2019 में वह भाजपा में शामिल हुए। बसावाकल्याण ओर सिंधगी विधानसभा सीट के विधायक बी नारायण राव और एम सी मनागुली के निधन के बाद यह सीट रिक्त पड़ी थी। मुख्यमंत्री ने बजट के मसले पर कहा कि यह लोगों और किसानों के अनुकूल होगा और बजट आठ मार्च को पेश किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »