28 Mar 2024, 19:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र में 28 एवं 29 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा : सहगल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2021 12:10AM | Updated Date: Jan 28 2021 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 28 एवं 29 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने आज शाम यहां लोक भवन में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से किया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के क्रम के अनुसार टीकाकरण किया जाये। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,03,683 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,74,24,012 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 168 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 6,368 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 1,706 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 घण्टों में 333 तथा अब तक 5,84,372 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,263 क्षेत्रों में 5,09,656 टीम दिवस के माध्यम से 3,13,86,069 घरों के 15,24,74,373 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 1,087 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.74 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.24 करोड़ से अधिक व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। 

सर्विलांस अभियान के तहत प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18 करोड़ लोगों तक सरकारी मशीनरी ने पहुंचकर हालचाल जाना गया है। सगहल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अस्पतालों में समुचित इलाज व्यवस्था करने के साथ-साथ टेसिंटग, कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी की कोविड से लड़ने की रणनीति की डब्लू एच ओ, नीति आयोग एवं भारत सरकार ने सराहना की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »