29 Mar 2024, 11:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘आपके द्वार-पहुंचा हरिद्वार’ कार्यक्रम से जुड़ें प्रदेशवासी : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2021 12:19AM | Updated Date: Jan 18 2021 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से ‘आपके द्वार- पहुंचा हरिद्वार’ अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा अपने स्वर्ण जयंती वर्ष तथा कुंभ महापर्व - 2021 के उपलक्ष्य में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ‘आपके द्वार- पहुंचा हरिद्वार’ तथा ‘हर-हर गंगे- घर-घर गंगे’ अभियान शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान से आज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने मुलाकात की।  चौहान ने अभियान के संबंध में  पंड्या को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें। इस मुलाकात के दौरान  चौहान ने डॉ. पंड्या से कहा कि प्रदेश में चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान में गायत्री परिवार का पूरा सहयोग मिले, जिससे इस अभियान को सशक्त रूप से तथा तेज गति से प्रदेश में चलाया जा सके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »