19 Apr 2024, 06:01:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झांसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरूनानक देव का प्रकाश पर्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 10:31PM | Updated Date: Nov 30 2020 10:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव की जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन सोमवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी और इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा गया। गुरूनानक दरबार गुरूद्वारा झोकन बाग के सेवादार रत्नाकर सिंह ने बताया कि गुरूनानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व के नाम से मनायी जाती है और इस बार भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत हर्षोल्लास  के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर गुरूद्वारे में 48 घंटे का अखंड पाठ सुबह समाप्त हुआ जिसके बाद कीर्तन और गुरूवाणी गायी गयी। गुरूद्वारे के कीर्तन जत्थे ने इसमें भाग लिया। इसके बाद महिला सतसंगियों ने सतसंग किया और बच्चों ने भी इसमें भाग लिया। 
कोविड काल को ध्यान में रखते हुए गुरूद्वारे में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया और पूरे परिसर को सेनीटाइज कराया गया। सुबह से ही गुरू की सेवा में आने वाले भक्तों के लिए हैंडवाश और मास्क की पूरी व्यवस्था गुरूद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से करायी गयी। गुरूनानक देव के प्रकाश पर्व पर सांसद अनुराग शर्मा, झांसी विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंसह पारीछा , समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रपाल ंिसह यादव, सपा के ही पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भी गुरूद्वारे में माथा टेका । इन सभी गणमान्यो को दोपहर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सरोपा भेंट किया गया और इसके बाद सभी ने लंगर में सामूहिक रूप से प्रसाद चखा।उन्होंने बताया कि कोविड के कारण गुरूद्वारे में शाम के समय होने वाले आयोजनों को इस बार नहीं किया गया और शाम के समय रहरास साहब का पाठ किया गया। महानगर के सीपरी बाजार स्थित गुरूंसिंह सभा गुरूद्वारे , तलैया गुरूद्वार और नगरा गुरूद्वारे में भी प्रकाश पर्व इसी पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »