19 Apr 2024, 04:25:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर कलेक्टर ने एक अधिकारी के विरुद्ध जारी किये विभागीय जांच के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 7:21PM | Updated Date: Nov 24 2020 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के जिला कलेक्टर ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में एक तहसीलदार के रीडर की आज विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने तहसीलदार राजेश सोनी के रीडर आशीष शर्मा की विभागीय जांच के आदेश जारी किये है। सहायक ग्रेड तीन शर्मा के विरूद्ध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिचौली हप्सी को जांच अधिकारी एवं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।
 
बताया गया है कि सिंह ने पिछले दिनों कलेक्टर कार्यालय स्थित बिचौली हप्सी तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं तथा लापरवाही पायी गयी थी। इसके कारण शर्मा को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। इस मामले में संतोषजनक जबाब नहीं होने मिलने पर  कलेक्टर सिंह ने शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच कराने के आदेश दिये हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »