19 Mar 2024, 12:21:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उज्जैन हादसा: निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2020 12:20AM | Updated Date: Oct 30 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के तराना तहसील के कोटा मार्ग पर पाट के समीप निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा आज अचानक गिर जाने से पांच लोग घायल हो गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आगर रोड पाट में छोटी काली सिंध नदी पर बन रहे ब्रिज की ट्रस फेल होने पर स्लैब डालते समय हुई इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद कलेक्टर आशीष सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने निर्माण कार्य के ठेकेदार पर धारा 387 में प्रकरण दर्ज करने और इंजीनियर रघुनाथ सूर्यवंशी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मलबा हटाने की कार्रवाई चल रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »