18 Apr 2024, 13:16:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हाथरस घटना के विरोध में बागपत में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2020 12:08AM | Updated Date: Oct 1 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत तहसील में हाथरस गैंगरेप और हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी(सपा) कार्यकर्ताओं तथा एनएसयूआई के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा को सौंपकर पीड़तिा के परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा व दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि हाथरस गैंगरेप की घटना से लोगों में आक्रोश है।
 
एनएसयूआई सदस्यों व सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि योगी सरकार में महिलाओं व लड़कियों के साथ आए दिन छेड़खानी व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाओं को घर से निकलना दूभर हो गया है। वे एक तरह से घरों में कैद होकर रह जाएगी। इसके बाद घटना के विरोध में एनएसयूआई सदस्यों व सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »