26 Apr 2024, 04:39:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रियंका गांधी ने कहा- उत्तर प्रदेश में हद से ज्यादा बिगड़ी है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2020 2:00PM | Updated Date: Sep 29 2020 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश के हाथरस में हैवानियत की शिकार हुई एक बच्ची का हवाला देते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर मंगलवार को कड़ा प्रहार किया और कहा कि राज्य में  कानून व्यवस्था अब हद से ज्यादा बिगड़ गयी है।

वाड्रा ने यहां जारी एक बयान में कहा "हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है।" 

उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये और कहा, "महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है।अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह है।"  गौरतलब है कि हाथरस के एक गांव में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ  चार युवकों ने  दुष्कर्म किया जिसके बाद युवती को  दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया  जहां उसकी मौत हो गयी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »