29 Mar 2024, 18:48:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में अब तक 21827 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2020 7:18PM | Updated Date: Sep 23 2020 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना योद्धाओं  के लिए भी जानलेवा सिद्ध हो रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 253 और पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आए  जिससे बुधवार अब तक 21,827 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। कोरोना वायरस से इस दौरान पांच और पुलिसकर्मियों की मौत होने से अब तक पुलिस बलों के 234 लोगों की जान जा चुकी है और इनमें कोरोना योद्धाओं  में 23 अधिकारी शामिल हैं। महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है अब तक सामने आये मामलों में से 2342 अधिकारी और 19,232 पुरुष सिपाही शामिल हैं। इस समय  महाराष्ट्र में 3435 पुलिसकर्मी कोरोना से पीड़ित हैं जिसमें 440 अधिकारी और 2993 पुरुष सिपाही हैं। कोरोना को 18,158 पुलिसकर्मी मात दे चुके हैं जिसमें 1918 अधिकारी और 16,240 अन्य जवान हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »