29 Mar 2024, 02:39:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश की पहचान बनायेगा मध्यप्रदेश : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 3:24PM | Updated Date: Aug 14 2020 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश की पहचान बनायेगा। सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करते हुए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य हासिल करेंगे। आधिकारिक जानकारी में चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट की परिस्थितियों में आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया है। इसके अंतर्गत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण तेजी से किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता जिन बलिदानियों के कारण मिली है, उनका पुण्य स्मरण करते हुए इस वर्ष छोटे स्वरूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद व्यक्त की है कि प्रदेश के नागरिक वर्तमान कोरोना की चुनौती का साहस से सामना करते हुए प्रदेश की प्रगति के लिए सहभागी बनेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »