29 Mar 2024, 14:52:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला को फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें भेजने वाला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 1:57PM | Updated Date: Aug 13 2020 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू साइबर पुलिस ने एक महिला के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर एक अन्य महिला को अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संचालन एवं प्रभारी साइबर सेल नरेश सिंह ने बताया कि जम्मू की रहने वाली एक महिला ने साइबर थाना, जम्मू में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी थी कि एक महिला के नाम के साथ एक अज्ञात फेसबुक प्रोफाइल के व्यक्ति ने उससे दोस्ती की।
 
शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि दोस्त बनने के तुरंत बाद उसने स्वीकार किया कि वह पुरुष है और फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील तस्वीरें भेजने लगा। शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गयी। सिंह ने बताया कि जांच के दौरान एकत्र किए गए डाटा का विश्लेषण कर उसे साइबर थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
 
उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने अपराध कबूल कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कई फेसबुक यूजर्स को अश्लील तस्वीरें भेजता था। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने लोगों से जागरुक रहने और सोशल मीडिया, फर्जी लॉटरी, फर्जी शॉपिंग साइटों, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और झूठे प्रचार में नहीं फंसने का अनुरोध किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »