16 Apr 2024, 18:11:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार वर्दीधारी नक्सली ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 3:17PM | Updated Date: Aug 12 2020 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार वर्दीधारी नक्सली मारे गए। घटना स्थल से एक 303 राइफल सहित चार बंदूकें बरामद की गयीं हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने बताया कि सुबह केन्द्रीय सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स तथा जिला रिजर्व पुलिस बल जगरमुड़ा थाना से गश्त पर निकले थे। ग्राम पोलमपाड़ पहाड़ियों पर पुलिस और नक्सलियों के बीच एक घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें चार वर्दीधारी नक्सली मारे गए। मौके से एक 303 तथा तीन बाराबोर बंदूक बरामद की गयी। नक्सलियों की शिनाख्त नही हो पायी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »