17 Apr 2024, 02:09:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आंध्र प्रदेश दो लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला तीसरा राज्य बना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 11:58AM | Updated Date: Aug 8 2020 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 10,171 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार हो गयी और इसके साथ ही यह महाराष्ट्र और तमिलानाडु के बाद एक लाख से अधिक संक्रमितों वाला तीसरा राज्य बन गया है। आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 206960 हो गई है वहीं महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना के क्रमश: 490262 और 285024 मामले हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार  कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24  घंटों में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या  2088612 तथा सक्रिय मामले 619088 हो गये हैं। इस दौरान 933 लोगों की मृत्यु हुई जिससे मृतकों का आंकड़ा 42,518 हो गया है, वहीं 1427006 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »