19 Apr 2024, 07:48:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजयुमो ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ किया प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 12:34AM | Updated Date: Aug 8 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। जहरीली शराब से हुई सैकड़ों मौतों के मामले को लेकर पूरे पंजाब के कांग्रेस विधायकों के खिलाफ पंजाब युवा भाजपा ने आज जोरदार प्रदर्शन किए। इन विरोध प्रदर्शनों में जालंधर शहरी युवा भाजपा ने अनुशासन के साथ कांग्रेस विधायकों रजिंदर बेरी, सुशील रिंकू, बावा हैनरी और परगट सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पंजाब युवा भाजपा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने शुक्रवार को जहरीली शराब कांड पर गहरा दु:ख जताते हुए आरोप लगाया कि जहरीली शराब मामला हादसा नहीं कांग्रेस नेताओं की मिलीभगत की वजह से हुआ हत्याकांड है जिसके जÞम्मिेवार पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह हैं क्योंकि उनके नेतृत्व वाले पुलिस एवं एक्साइज विभाग के अधिकारी नशा तस्करों पर ठोस कारवाई कांग्रेसी विधायको के दबाव के चलते करने मे नाकाम हो चुके है।

जिला प्रधान बलजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि पंजाब के नौजवान नशों की ओवरडोजÞ से मर रहे हैं और पंजाब सरकार नशा रोकने मे पूर्ण रूप से विफल हो गयी है। इस समय पंजाब में सरकार से ज्यदा माफिया राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पंजाब सरकार ने पंजाब में युवाओं, बुजुर्ग, महिलाओं और हर वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया जिसके लिए पंजाब की जनता कांग्रेस को माफÞ नहीं करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »