28 Mar 2024, 18:25:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल में कोरोना के मामलों के लिये सरकार तथा मंत्री जिम्मेदार : राठौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 12:20AM | Updated Date: Aug 8 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि राज्य में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के लिये सरकार और उसके मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने आज यहां कहा कि भाजपा के लोग लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। सरकार के नए नवेले मंत्री पॉजिटिव पाए गए लेकिन नेता इससे सीख नहीं ले रहे। प्रदेश में कोरोना फैलाने के लिए भाजपा राजनीतिक रूप से जिम्मेदार है। 

मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी के साथ पार्टी का काम करना चाहिए लेकिन उन्हें कोरोना की नहीं अपनी पार्टी की फिक्र है। राठौर ने कहा कि यदि सरकार ऐसे कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखती तो शायद आप जनता को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता। मंत्री बनने के बाद जिस तरह से कार्यक्रम पूरे प्रदेश में मनाए गए और आज भी ठाकुर महेंद्र सिंह का स्वागत समारोह जोगिंदर नगर में चल रहा था, तो कहीं ना कहीं यह सारी बातें जनता के बीच में गलत संदेश लेकर जाती हैं। 

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों से लगातार दूरी बनाए हुए हैं और इस तरह के कार्यक्रमों की निंदा करती है। अगर किसी बात का विरोध करते हैं तो बाकियों पर केस दर्ज होते हैं लेकिन सरकार झुंड में जश्न मना रही है उनपर कोई कानून लागू नहीं होता। कांग्रेस अध्यक्ष ने आज हमीरपुर में कांग्रेस के दफ्तर का उद्घाटन किया। लंबे समय तक भाजपा का गढ़ बने रहने के कारण हमीरपुर में कांग्रेस लगातार अपनी मजबूती के लिए संघर्ष कर रही थी और इस बार कांग्रेस पार्टी ने हमीरपुर में अपना एक स्थाई दफ्तर खोल दिया है। कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में आगे बढ़ रही है और अपने जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं को सीधे नेताओं के साथ जोड़कर हम लोग काम कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »