20 Apr 2024, 00:32:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रेरक है टैगोर का लेखन, कवितायें और विचार : हर्षवर्धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 3:31PM | Updated Date: Aug 7 2020 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राष्ट्रगान के रचयिता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का लेखन, कवितायें तथा विचार सदैव प्रेरित करते रहे हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को ट्वीट किया,‘‘ विश्वविख्यात गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्हें अपने अतिप्रशंसित कविता संग्रह गीतांजलि  के लिए 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
 
वह नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले गैर यूरोपीय व्यक्ति थे। उन्होंने कई पीढ़ियों को अपने लेखन, कविताओं और विचारों से प्रेरित किया।’’ उन्होंने कहा,‘‘ गुरुदेव टैगोर ने हमें हमारा अमूल्य राष्ट्रगान ‘जन -गण-मन’  तोहफे में दिया। उन्होंने बंगलादेश का राष्ट्रगान ‘ आमार सोनार बांगला’ की रचना भी की है। उन्होंने ही गांधीजी को ‘महात्मा’ की उपाधि दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »