19 Apr 2024, 23:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल जिले में कोरोना के 131 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 1:48PM | Updated Date: Aug 7 2020 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में कोरोना संक्रमण के 131 नये मामले आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7401 हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल रात जारी किए गये स्वास्थ्य बुलेटिन में 2799 लोगों की जांच सैंपल प्राप्त हुए और इनमें से 131 कोरोना संक्रमित पाये गये। इन मरीजों को मिलाकर जिले में अब तक 7401 पाये गये।
 
राहत की बात यह है कि अभी तक पाये गये कोरोना संक्रमित मरीजों में से 5212 मरीज विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इस महामारी बीमारी के कारण अब तक 207 लोगों की जान जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार वर्तमान में करीब 2100 मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। कल 89 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »