20 Apr 2024, 13:03:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वर्षो से प्रतीक्षित राममंदिर का स्वप्न आज साकार हो रहा है : CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 2:44PM | Updated Date: Aug 5 2020 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या में वर्षो से प्रतीक्षित राममंदिर का स्वप्न आज साकार हो रहा है। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है ‘श्रीराम, जयराम, जय-जय राम। राम हमारे अस्तित्व हैं। राम हमारे आराध्य हैं। राम हमारे प्राण हैं। श्रीराम का नाम जपने से दु:खों का अंत और कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आज की हर घड़ी मंगलदायी है। सम्पूर्ण जगत राममय हो गया है।
 
प्रभु श्रीराम सबका मंगल और कल्याण करें। उन्होंने कहा ‘आज के इस ऐतिहासिक, अद्वितीय, कल्याणकारी और शुभ दिन पर मैं अत्यंत भावुक और आनंदित हूं। वर्षों से प्रतीक्षित स्वप्न आज साकार हो रहा है। भगवान श्रीराम के भक्तों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं। इस मंगल घड़ी के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और समस्त श्री राम भक्तों का अभिनंदन करता हूं। मंदिर निर्माण के मंगल संकल्प के पूर्ण होने की देश को बधाई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »