25 Apr 2024, 15:48:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में कोरोना के 89 नये मामले, 3 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2020 11:43AM | Updated Date: Aug 4 2020 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 89 नये मामले आने के बाद यहाँ कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 7735 तक जा पहुंची है जबकि तीन की मौत दर्ज होने के बाद मृतकों की संख्या भी 320 तक जा पहुंची है। राहत की खबर है कि अब तक 5662 संक्रमित भी स्वस्थ हो चुके हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ पूर्णिमा गाडरिया ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल एक लाख तेतालीस हजार पांच सौ पैतीस (143535) जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं।
 
कल पाये गये सैम्पलों में 89 संक्रमित पाये गये हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 5662 जा पहुंची है। जबकि कल 3 की आधिकारिक रूप से मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 320 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि अब तक 5662 संक्रमितों के स्वस्थ होकर छुट्टी दिये जाने के बाद यहाँ अस्पताल में उपचाररत रोगियों (एक्टिव केस) की संख्या 1753 है। वहीं संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 5450 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर छोड़ा गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »