20 Apr 2024, 04:42:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना मामले पौने तीन लाख के पार, डेढ़ लाख से अधिक स्वस्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 9:13PM | Updated Date: Jul 15 2020 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में दिनों-दिन स्थिति गंभीर होती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान 7975 रिकॉर्ड नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार की रात बढ़कर पौने तीन लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों की रिकवरी दर बढ़कर 55 फीसदी से अधिक हो गयी है। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 275640 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 233 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10928 हो गयी है। राज्य में इस अवधि में 3606 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 152613 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 55.37 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 3.96 प्रतिशत है।  सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 111801 है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले नंबर पर है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »