29 Mar 2024, 20:17:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चोरी के आरोप में महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, 51 लाख रूपये की चोरी का खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 7:03PM | Updated Date: Jul 14 2020 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर में हुई 51 लाख रूपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया कि तीन जुलाई को व्यवसायी विवेक चुग ने एक प्रकरण दर्ज कराया था कि उनके घर से दो बेग चोरी हुए हैं। चोरी गए दोनों बैगों में 51 लाख रूपये रखे हुये थे। मामले की जांच में पुलिस ने चुग के एक पुराने नौकर रामकिशन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
 
जिसपर आरोपी ने घर में ही काम करने वाली राधा नामक महिला के साथ योजना बनाकर चोरी की वारदात करना कबूल किया। मिश्रा के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनसे चोरी गए रूपये में से 40 लाख रूपये से ज्यादा की राशि बरामद करने का दावा भी किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आरोपी की एक चार पहियां गाडी भी जप्त की हैं। पुलिस शेष राशि के लिये दोनों से पूछताछ कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »