19 Mar 2024, 14:37:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूक्रेन से इंदौर पहुंचे 101 भारतीयों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 11:57AM | Updated Date: Jul 14 2020 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। 'वंदे भारत मिशन' के तहत यूक्रेन से एक उड़ान आज सुबह विदेश में फंसे 101 भारतीय को लेकर मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोरोना के चलते विदेशों में फंसे भारतीय को लाने का सिलसिला जारी हैं। सुबह लगभग 5:15 पर यहां उतरे इस विशेष विमान के सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
 
प्रारम्भिक जांच में सभी यात्री स्वास्थ्य पाये गये हैं। उधर इस उड़ान में सवार होकर आये 20 यात्री इंदौर के बताये जा रहें हैं। जिन्हें यहां आगामी 7 दिनों के लिए एक निजी होटल में संस्थागत कवारेन्टीन किया गया हैं। बताया गया है कि शेष सभी यात्रियों को सड़क मार्ग से अपने अपने गृह जिलों के लिए रवाना कर दिया गया हैं। सभी यात्रियों को अपने अपने गृह जिले में कवारेन्टीन रहने की हिदायत दी गई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »