18 Apr 2024, 10:32:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्सवों पर सार्वजनिक झांकियां नहीं लगाई जाएंगी: CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 12:26AM | Updated Date: Jul 14 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उत्सवों पर सार्वजनिक झाकियां नहीं लगाई जाएंगी। धार्मिक  स्थलों, उपासना स्थलों पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं होंगे। शादी, सगाई आदि में दोनों पक्षों के 10-10 व्यक्ति से अधिक सम्मिलित नहीं होंगे। जन्मदिन आदि उत्सवों में 10 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।
 
इस अवसर पर गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घर पर ही आगामी त्यौहार मनाएं। देव प्रतिमा घर पर ही स्थापित कर पूजा-अर्चना करें।
 
सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा स्थापित करने, त्योहार मनाने की अनुमति नहीं होगी। जबलपुर जिले की समीक्षा में पाया गया कि पिछले एक हफ्ते में वहां संक्रमण बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला आपदा प्रबंधन समूह के निर्णय अनुसार जिन कॉलोनी, मोहल्लों में अधिक प्रकरण आ रहे है, वहां लॉकडाउन किया जा सकता है। जनरल लॉकडाउन ना किया जाए। जनरल लॉकडाउन सप्ताह में एक ही दिन रहे। बैतूल जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहाँ किल कोरोना अभियान के अंतर्गत 1051 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें कोई भी पॉजीटिव नहीं निकला। वहां अभी 48 एक्टिव मरीज हैं तथा 70 स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।
 
मृत्यु दर शून्य है। मुख्यमंत्री ने सजग रहकर कार्य करने के निर्देश दिए जिससे संक्रमण फैले नहीं। चौहान ने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। सभी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठकों में यह सुझाव आया है कि आगामी त्यौहार सार्वजनिक रूप से मनाए जाने से संक्रमण फैलने का खतरा है, अत: त्यौहार घर पर ही मनाए जाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »