29 Mar 2024, 03:25:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मकानों को जबरन भगवा रंग में रंगवा रही है भाजपा : वासुदेव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 7:00PM | Updated Date: Jul 13 2020 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी(सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य वासुदेव यादव ने अपर पुलिस महानिदेश को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी  निर्देश पर बहादुरगंज मोहल्ले के मकानों को भगवा रंग से रंगवाने तथा आपत्ति करने वालो से मारपीट करने की धमकी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस कदर बेलगाम हो गये हैं कि उनके निर्देश पर अब गलियों के मकान जबरन भगवा रंग में रंगवा रहे हैं और आपत्ति कर रहे लोगों के साथ मारपीट किया जा रहा है।
 
यादव ने अपर पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने भाजपा नेताओं को बेलगाम बताते हुए कहा आगामी चुनाव में जनता उनको सबक सिखाएगी। यादव ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है सपा कार्यकर्ता रवीन्द्र कुमार गुप्ता का मकान कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरगंज मुहल्ले में स्थित है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नंद गोपाल नंदी के कहने पर उनके रिश्तेदार कमल कुमार केसरवानी भगवा रंम में प्रेशर मशीन से जबरन उनके मकान को पुतवाने लगे।
 
इस अवैध कृत्य को करने जब रवीन्द्र कुमार ने मना किया तब उनके साथ गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में रवीन्द्र कुमार की तहरीर पर कमल कुमार (लाला) एवं कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ रविवार को मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »