19 Apr 2024, 18:23:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिक्किम में जीआरईएफ के छह जवान कोरोना संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2020 2:49PM | Updated Date: Jul 9 2020 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गंगटोक। सिक्किम में रोंगली कैम्प के जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) के छह जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिन्हें सर तासी नामग्याल मेमोरियल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सिक्किम में केन्द्रीय पुलिस सीमा बल जैसे भारत-तिब्बित सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के बाद सेना की विभिन्न शाखाओं में कोरोना वायरस से जवान संक्रमित हो रहे हैं।  पूर्वी सिक्किम में रोंगली कैम्प के सेना के 13 जवानों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सेना के बागडोगरा अस्पताल में भर्ती किया गया।
 
सोलह जवानों को क्वारंटीन में रखा गया है जिनमें से छह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और उन्हें सर ताशी नामग्याल मेमोरियल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 49 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. पेम्पा शेरिंग भूटिया  ने कहा , ‘‘ये सभी 10 जून को केरल से आये और क्वारंटीन केंद्र में रह रहे हैं। जीआरईएफ कैम्प रोंगली में कुल मिलाकर 47 हैं। इन जवानों को एम्बुलेंस से ले जाने वाले चालक और नर्सिंग सुपरवाइजर का भी कोरोना परीक्षण किया गया है। पूरे जीआरईएफ कैम्प को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »