29 Mar 2024, 16:48:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में कोरोना के मामले पाँच हजार पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2020 12:42PM | Updated Date: Jul 9 2020 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 45 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 5,043 तक जा पहुंची है। राहत की खबर है कि अब तक इनमें से 3,903 संक्रमित रोगी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रवीण जड़िया ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि जांचे गये 1392 सैम्पलों में कल 45 संक्रमित पाये गये हैं, जबकि जांच के लिए 2295 सैम्पल प्राप्त हुये हैं।
 
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 97,482 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं, जिसमें कुल संक्रमितों की संख्या 5043 है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना वायरस से हुयी तीन मौतों को दर्ज किया गया है, जिसमें से एक मौत अप्रैल माह की 16 तारीख की है। इसके बाद वायरस से मौतों की संख्या 255 तक जा पहुंची है। वर्तमान में अस्पताल में उपचारत रोगियों की संख्या 885 है। अब तक संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से 4697 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »