28 Mar 2024, 23:45:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बायर का औरंगाबाद के चिटगांव में 100 बिस्तर वाला कोरोना देखभाल सुविधा केंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2020 4:25PM | Updated Date: Jul 7 2020 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई मे समाज में योगदान के अपने प्रयासों को अनवरत आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य सेवा और पोषण से संबंधित जीवन विज्ञान के क्षेत्रों में कार्यरत वैश्विक उपक्रम बायर ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित चिटगांव में संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए 100 बिस्तर वाला सुविधा केंद्र स्थापित किया है।
 
बायर कोविड-19 की शुरूआत से ही इसके खिलाफ लड़ाई में महाराष्ट्र सरकार, स्थानीय अधिकारियों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर जुटा हुआ है। देश में महाराष्ट्र कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित राज्य है और वर्तमान में संक्रमण के कुल मामलों का एक-तिहाई हिस्सा महाराष्ट्र से ही है। बायर इस चुनौतीपूर्ण काल में राज्य में बराबर योगदान दे रहा है।मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान के अलावा विभिन्न समुदायों और प्रशासन को व्यापक सहयोग मुहैया करा रहा है।
 
चिटगांव में 4,500 वर्गफुट में स्थापित  यह सुविधा केंद्र कोविड-19 संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए अतिरिक्त 100 बेड की व्यवस्था कर प्रशासन की बुनियादी क्षमता में बढ़ोतरी करेगा। बायर में फसल विज्ञान इकाई के मुख्य परिचालन अधिकारी साइमन वीबश्च ने मंगलवार को केंद्र की जानकारी देते हुए बताया, " बायर में हमारा नजरिया है, ‘सभी के लिए स्वास्थ्य, कोई भूखा न रहे’। हमारा यह विचार भविष्य के लिए एक नींव तैयार करता है। साथ ही, यह एक कसौटी है, जिसके आधार पर हम अपने पूरे संगठन की गतिविधियों को आंकते हैं।
 
हम खुद को सौभाग्यशाली और आभारी मानते हैं कि हम इस स्थिति में हैं कि इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन की मदद कर पा रहे हैं।  औरंगाबाद जिले में पैथन के तहसीलदार चंद्रकांत शेल्के का कहना है, आज के समय में जब कि महामारी भयावह रुप लेती जा रही है, यह जरूरी है कि हम चुनौतियों से लड़ने के लिए मिलकर काम करें। बायर ने जिस तरह से अपने संयंत्र को कोरोना देखभाल सुविधा केंद्र के लिए उपलब्ध कराया है, उसके लिए महाराष्ट्र सरकार आभारी है।
 
स्थानीय समुदायों को सहयोग करने वाला यह कदम लंबा सफर तय करेगा। इस महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से पार पाना महत्­वपूर्ण है और बायर में हम विभिन्न समुदायों के साथ सहयोग करने और उनकी मदद करने के लिए एकदम तैयार हैं।’’  बायर मूलत: स्वास्थ्य सेवा और पोषण से संबंधित जीवन विज्ञान के क्षेत्रों में दक्ष एक वैश्विक उपक्रम है।
 
इसके उत्पाद और सेवाओं को बढ़ती और बुजुर्ग होती वैश्विक जनसंख्या द्वारा उत्पन्न प्रमुख चुनौतियों पर जीत की कोशिशों में सहयोग करते हुए लोगों को लाभ  पहुंचाने के दृष्टिकोण से डिजाइन किया गया है। वित्त वर्ष 2019 में इस ग्रुप में लगभग 104,000 कर्मचारी थे और इसका विक्रय 43.5 अरब यूरो  था। कंपनी का पूंजी व्यय 2.9 अरब यूरो और शोध एवं अनुसंधान  व्यय 5.3 अरब यूरो था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »