29 Mar 2024, 21:04:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

टाइगर कहकर जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2020 3:04PM | Updated Date: Jul 7 2020 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि 'टाइगर' कहकर जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता है। कमलनाथ ने यहां महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि जनता बहुत समझदार है और वह जानती है कि कौन टाइगर है, हाथी है, चूहा है या बिल्ली।
 
खुद को टाइगर कहकर जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता है। हाल ही में भोपाल यात्रा के दौरान वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का चर्चित बयान 'टाइगर जिंदा है।' सामने आया है और इसके बाद से अनेक नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कमलनाथ आज ही मालवांचल के धार जिले में स्थित बदनावर की यात्रा पर भी पहुचे। उन्होंने वहां पर बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »