19 Apr 2024, 22:55:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : भोपाल में कोरोना के 50 नए मामले, संख्या 1800 के पार हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 12:56PM | Updated Date: Jun 7 2020 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना संक्रमण के 50 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1821 हो गयी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 63 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालाकि 1200 से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या लगभग पांच सौ है।
 
आज फिर कुछ मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। अनलॉक वन के बाद राजधानी भोपाल में पिछले पांच छह दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवारा और जहांगीराबाद क्षेत्र के बाद शहर का बाणगंगा इलाका भी हॉटस्पाट बनता जा रहा है। यहां प्रतिदिन काफी लोग कोरोना संक्रमित के रूप में सामने आ रहे हैं। इस इलाके में दर्जनों लोगों को प्रशासन ने क्वारेंटाइन सेंटर में रुकवाया है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »