29 Mar 2024, 15:39:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मस्कट में फंसे लोगों को लाने को विमान का इंतजाम हो : राव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 4:21PM | Updated Date: Jun 6 2020 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामा राव ने शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से लॉकडाउन के कारण मस्कट में फंसे राज्य के लोगों को वापस लाने के लिए विशेष विमानों का इंतजाम करने की अपील की है। राव ने यह अपील मस्कट में कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण लागू लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों की परेशानियों के मद्देनजर की है।
 
वहां फंसे प्रवासी भारतीयों ने मंत्री से कहा कि पिछले तीन माह से उनका वेतन बंद है जिसके कारण उन्हें भोजन एवं मूल आश्यकताओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। साथ ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फंसे लोगों ने राव को बताया कि अब मस्कट से केरल के लिए उड़ान सेवायें शुरु कर दी गयी हैं। केंद्रीय मंत्री को एक ट्वीट भेजकर श्री राव ने कहा,‘‘नागरिक उड्डयन मंत्री पुरीजी से अनुरोध है कि  मस्कट से हैदराबाद के लिए उड़ानों की व्यवस्था की जाय क्योंकि  भारतीय नागरिक बिना वेतन और आवश्यक चीजों के वहां गंभीर संकट में हैं।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »