28 Mar 2024, 19:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी ने मारवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 3:57PM | Updated Date: Jun 6 2020 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त और मणिपुर, मिजोरम तथा झारखंड के पूर्व राज्यपाल श्री वेद मारवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘वेद मारवाह जी को सार्वजनिक जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा। एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अटूट साहस हमेशा उनके जीवन में बना रहा। वह सम्मानित बुद्धिजीवी थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’ मारवाह का शुक्रवार रात गोआ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 87 वर्ष के थे। वह वर्ष 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर रहे थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »