19 Apr 2024, 03:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना मरीजों का इलाज नहीं करने वाले अस्पताल को नहीं बख्शा जाएगा : CM केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 3:21PM | Updated Date: Jun 6 2020 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों द्वारा मरीजों को एडमिट करने के नाम पर पैसा वसूली के मामले सामने आने के बाद सीएम ने ये चेतावनी दी कि कोई भी अस्पताल कोरोना के संदिग्धों की जांच करने से मना नहीं करेगा। जांच के बाद अगर मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो फिर नियम के मुताबिक उसका इलाज किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मरीजों, कोरोना के मरीजों का इलाज करने से अस्पताल इनकार नहीं कर सकते हैं।मैं साफ कहना चाहता हूं कि प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना के मरीजों को भर्ती करना पड़ेगा। वे मरीज को भर्ती करने से इनकार नहीं कर सकते हैं।कुछ प्राइवेट अस्पताल बेड होने के बाद भी मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »