17 Apr 2024, 03:12:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सूरत में पेपर मिल में लगी भीषण आग, चार लोग झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 1:20PM | Updated Date: Jun 6 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात में सूरत ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को एक पेपर मिल में अचानक आग लग जाने से चार लोग झुलस गए। पुलिस निरीक्षक बी. के. चौधरी ने बताया कि बरबोधन गांव के निकट स्थित रामा पेपर मिल में आज सुबह श्रमिक बॉयलर की भट्टी में कोयला डाल रहे थे। इस दौरान आग की लपटों से वहां काम कर रहे चार श्रमिक झुलस गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »