29 Mar 2024, 17:51:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छज्जा गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:26PM | Updated Date: Jun 5 2020 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में एक मकान का छज्जा गिर जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों मृत्यु हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि लालगंज क्षेत्र के बरौधा बाजार निवासी मोहम्मद हसन परिवार के सात लोग गुरूवार रात में बारिश से बचने के लिए अपने मकान के छज्जे के नीचे बैठे थे। तेज बारिश के कारण छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में मोहम्मद हसन की पत्नी बिलकिस (55), मुन्नी देबी (50), हिना, पलक, फरीन और दो साल की बानिया मलबे के नीचे दब गये।
 
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक बिलकिस और मुन्नी देबी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तथा चार अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बानिया(02) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चार लोगों का इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »