29 Mar 2024, 03:23:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' के कारण मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 5:45PM | Updated Date: Jun 4 2020 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। चक्रवाती तूफान निसर्ग के प्रभाव के कारण राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कल से प्रारंभ हुआ बारिश का क्रम जारी है। मौसम केंद्र के अनुसार इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के अधिकांश स्थानों पर कल रात से लगातार बारिश का क्रम शुरू हुआ है। यह क्रम आज भी बना हुआ है और एक दो दिन इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान है।  राजधानी भोपाल में कल दिन में तापमान में गिरावट के साथ बादल छाए रहे। इसके बाद शाम को बारिश प्रारंभ हुयी और देर रात यह तेज हो गयी। सुबह से फिर बरसात जारी है और यह स्थिति अगले एक दो दिन बने रहने की संभावना मौमस विभाग ने जतायी है।
 
शहर के अधिकांश हिस्से लगातार बारिश के कारण तरबतर हो गए हैं। इसके अलावा जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभागों में भी अधिकांश स्थानों पर तथा ग्वालियर चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की सूचनाएं मिली हैं। इन संभागों में आगामी एक दो दिन में और बारिश की संभावना जतायी गयी है। केंद्र का कहना है कि कुछ ही समय में राज्य में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और इस माह के दूसरे सप्ताह के बाद मानसून भी दस्तक दे सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »