23 Apr 2024, 17:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अक्षय पात्र ने कराया लॉकडाउन में पांच करोड़ से अधिक भोजन की थाली उपलब्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 5:35PM | Updated Date: Jun 4 2020 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए शुरू किये लॉकडाउन के दौरान अब तक पांच करोड़ भोजन की थाली उपलब्ध करा चुका है। इस संगठन ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भूखों को खाना खिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। अक्षय पात्र लॉकडाउन के दौरान निराश्रित, गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। पूरे देश में अब तक 5 करोड़ से भी अधिक भोजन की थाली उपलब्ध करा चुका है। पके भोजन के अलावा भोजन किट भी उपलब्ध कराए गए हैं। महामारी से निपटने के लिए हर स्तर पर सरकार सहित कई संगठनों द्वारा सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
 
किन्तु देशभर में इस समय भोजन के अभाव में अधिक लोग प्रभावित न हो इसके लिए अक्षय पात्र भी हर संभव प्रयास कर रहा है। अक्षय पात्र देश के अधिकांश राज्यों में अपने किचनों के नेटवर्क के माध्यम से राहत कार्यों में भाग ले रहा है। निराश्रित लोगों को जरूरत के अनुरूप पका भोजन और फूड रिलीफ किट प्रदान किए जा रहे हैं। इस एक किट में 1 व्यक्ति के लिए 21 दिनों का दो समय की भोजन सामग्री होती है। अक्षय पात्र ने लॉकडाउन के तुरंत बाद से भोजन उपलब्ध कराने की शुरूआत की थी जो अभी भी जारी है।
 
वर्तमान संकट से निपटने में भी अक्षय पात्र को इंफोसिस के नारायण मूर्ति सहित फिल्म उद्योग के लोगों का समर्थन मिला है। इसके अलावा कई कंपनियों और स्वयं सेवकों का भी सहयोग मिल रहा है। इन प्रयासों के बारे में संगठन के अध्यक्ष मधु पंडित दासा ने कहा ‘‘हम इस कठिन समय के दौरान जरूरतमंद लोगों कॉर्पोरेट और व्­यक्तिगत दाताओं, स्­वेच्­छाकर्मियों और शुभंिचतकों को भी धन्­यवाद देता हूं जो हमारे साथ खड़े रहे और उनकी अनमोल सेवायें प्रदान कीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »