29 Mar 2024, 16:23:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विदेशों में फंसे ओडिशा के लोगों के लिए सीधी उड़ान व्यवस्था करे-धर्मेंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 6:36PM | Updated Date: Jun 3 2020 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विदेश और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से  विदेशों में फंसे ओडिशा के लोगों की घर वापसी में मदद के लिए सीधी उड़ान का व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर प्रधान ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा के लोगों के कई संदेश मिले है जिसमें भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान के लिए अनुरोध किया गया है। मीडिया के लिए बुधवार को जारी इस पत्र में उनकी तरफ से कहा गया है कि  खाड़ी देशों, ब्रिटेन और श्रीलंका में रह रहे ओडिया समुदाय के लोगों ने घर वापसी के लिए विदेशों  से भुवनेश्वर की यात्रा के लिए सीधी उड़ान का विशेष अनुरोध किया है।
 
उन्होंने कहा  कि इन देशों में अच्छी खासी संख्या में ओडिशा के लोग हैं इसलिए दुबई, दोहा,  मस्कट, बहरीन, कोलंबो और लंदन जैसे शहरों से भुवनेश्वर तक सीधी उड़ान की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने भुवनेश्वर लौटने वालों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए सीधी उड़ान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। इससे संकट के इस समय में उन्हें लंबी दूरी तय करने में मदद मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »