29 Mar 2024, 07:01:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल में 24 घंटे में आए इतने मरीज, टोटल हुए 353

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 5:56PM | Updated Date: Jun 3 2020 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के आठ नये मामले सामने आए हैं। इनमें कांगडा जिले से चार, किन्नौर से दो, शिमला जिले से एक और एक मामला बिलासपुर जिले में पाया गया है। जिससे राज्य में कुल आंकडा 353 पहुंच गया है जबकि एक्टिव मामले 208 हो गए है। आज प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगडा में एक साथ चार नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश से 27 मई को हिमाचल लौटे एक शख्स की कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसे संसारपुर टैरेस में संस्थागत क्वांरिटन में रखा गया था। ये एसिम्टोमैटिक है। वहीं पठानकोट से 28 मई को आए एक 31 साल के युवक की रिपोर्ट भी पाजिटिव पाई गई है।
 
युवक वर्तमान में गंगनाथ में होम क्वांरटिन था। तबकि फतेहपुर के ही गोलवां का 25 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसे कंन्टेमेन जोन के आदेशों की अवहेलना करने के कारण फतेहपुर में संस्थागत क्वांरिटन में रखा गया था। जबकि चौथे मामले में एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से 29 मई को यहां पंहुचा एक 22 साल का लड़का भी कोरोना की चपेट में पाया गया है। ये भी फतेहपुर में ही संस्थागत क्वांरिटन में थे। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इन मामलों की पुष्टि की है।
 
उन्होंने बताया कि इन सभी को डेडेकेटिड कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। यह जिला अभी तक कोरोना फ्री था। अब दिल्ली से लौटा एक दंपति इस वायरस की चपेट में आ गया है। इनके दस साल के बेटे के दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। इन्हें उरणी के इंस्टीट्यूशनल कवारन्टीन में रखा गया था। किन्नौर के सीएमओ डॉ सोनम नेगी ने मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले कल जिले से 110 सैंपल लिए गए थे, जिनमे से 107 की रिपोर्ट नेगेटिव है जबकि एक ही परिवार की दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके बेटे के सैंपल दोबारा लिए जाएंगे।
 
जिला शिमला के रामपुर में 27 मई को दिल्ली से लौटा एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तकलेच निवासी इस व्यक्ति को ज्यूरी में कवारन्टीन किया गया था। अब व्यक्ति को डेडिकेटेड कोविड केअर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया जा रहा है। मामले की पुष्टि एसडीएम रामपुर नरेंद्र चैहान ने की है। यह व्यक्ति भी किन्नौर सांगला के पति पत्नी जिस बस से आए थे उसी बस में सवार था।
 
दिल्ली से लौटा सोलन का 31 साल का व्यक्ति जिला बिलासपुर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। देर रात आईजीएमसी शिमला से कोविड-19 की रिपोर्ट में यह शख्स पॉजिटिव पाया गया है। पर्यवेक्षक डॉ परमिन्दर शर्मा ने बताया कि बिलासपुर से कुल 118 सैम्पल आईजीएमसी भेजे गए थे, जिनमें 117 नेगेटिव आए हैं, एक पॉजिटिव निकला है। पॉजीटिव व्यक्ति दिल्ली से अपनी गाड़ी से घर जा रहा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »