28 Mar 2024, 18:55:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के कारण फैला कोरोना : राउत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 3:01PM | Updated Date: May 31 2020 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। शिव सेना नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए  फरवरी  में गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम और बाद में मुंबई तथा दिल्ली में उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का आगमन कोरोना वायरस के प्रसार के लिए जिम्मेदार है। राउत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लॉकडाउन को बिना किसी योजना के लागू कर दिया, लेकिन अब इसे हटाने की जिम्मेदारी राज्यों पर डाल दी गई है। 

उन्होंने विपक्षी  भारतीय जनता पार्टी के राज्य की महाराष्ट्र विकास अगाड़ी गठबंधन सरकार के गिरने के दावे को दरकिनार करते हुए कहा कि राज्य सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है क्योंकि सभी सत्तारूढ़ पार्टियों शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का इस सरकार के अस्तित्व को बनाए रखना मजबूरी है। उन्होंने शिव सेना के मुख्य पत्र सामना में लिखा, ‘‘इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि कोरोना वायरस गुजरात में फैला क्योंकि ट्रंप के स्वागत में काफी  संख्या में लोग जुटे थे। ट्रंप के प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुछ सदस्य मुंबई और दिल्ली में गये थे, जिसके कारण यह वायरस फैला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »