29 Mar 2024, 18:02:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अजीत जोगी के निधन पर मध्यप्रदेश में शोक की लहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 6:31PM | Updated Date: May 29 2020 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर मध्यप्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी है। राज्यपाल लालजी टंडन तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। टंडन और श्री चौहान ने अपने शोक संदेश में श्री जोगी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी जोगी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। 
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, भूपेंद्र गुप्ता और प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं ने श्री जोगी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गोपाल भार्गव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य भाजपा नेताओं ने भी जोगी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री भार्गव ने कहा कि जोगी का छत्तीसगढ़ के विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है। उनके निधन से बड़ी राजनैतिक क्षति हुयी है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि अनेक टीवी डिबेट पर वे उनके संपर्क में आए और जोगी अत्यंत सौम्यता से विषय पर गहरायी से बात रखते थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »