29 Mar 2024, 21:26:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेजस्वी और राजद विधायकों को नहीं मिली गोपालगंज मार्च की अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 3:33PM | Updated Date: May 29 2020 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के गोपालगंज में पांच दिन पूर्व एक ही परिवार के तीन लोगों के हुए हत्याकांड में कुचायकोट से सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायकों के शुक्रवार को गोपालगंज मार्च की लॉक डाउन लागू होने के कारण प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां राजद विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास से पार्टी के विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ जैसे ही गोपालगंज जाने के लिए बाहर निकले तभी बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस और सामान्य प्रशासन के अधिकारियों ने रोक दिया।
 
पटना जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉक डाउन के कारण नेता प्रतिपक्ष को गोपालगंज जाने की इजाजत नहीं दी है। यादव के साथ ही राजद विधायकों को गोपालगंज जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर राबड़ी आवास के बाहर बड़ी संख्या में खड़े पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस और राजद समर्थकों के बीच नोंक-झोंक होती रही। पुलिस और सामान्य प्रशासन के अधिकारी प्रतिपक्ष के नेता को लॉक डाउन के कारण गोपालगंज नहीं जाने के लिए समझाते रहे। हालांकि प्रतिपक्ष के नेता गोपालगंज जाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग को भी गिरा दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »